Bihar News: बिहार के दो IPS ऑफिसर को मिलेगा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, देखिए लिस्ट

Bihar News: बिहार के दो आईपीएस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। जिसका लिस्ट केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। देखिए लिस्ट

आईपीएस
दो IPS ऑफिसर को मिलेगा राष्ट्रपति पदक- फोटो : social media

Bihar News: भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है। कल यानी 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त 1947 में हमारा देश आजाद हुआ था। आजादी मिलने के बाद से ही हर साल इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। वहीं स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के कई पुलिसकर्मियों, पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर बिहार के दो आईपीएस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। जिसका लिस्ट केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। इस लिस्ट में सारण DIG निलेश कुमार  और  SP ATS संजय सिंह शामिल हैं। 

लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

इन्हें दिया जाता है राष्ट्रपति पदक

भारत में पुलिस बल के लिए दिया जाने वाला एक उच्च श्रेणी का सेवा पदक है। यह पुरस्कार किसी पुलिसकर्मी को उसके लंबे, उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है — यानी यह वीरता के बजाय उत्कृष्ट कार्य एवं निष्ठा के लिए होता है।