LATEST NEWS

Accident In Patna: पटना में दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, तीन घायल, घायल के शरीर पर चाकू लगने के निशान, पुलिस कर रही है जांच

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला और बख्तियारपुर के मध्य खंभा और बाजितपुर गांव के बीच सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा सहित तीन घायल हो गए हैं।

Accident In Patna
दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत- फोटो : Reporter

Accident In Patna: पटना में रफ्तार का कहर कम नहीं हो रहा है।  बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला और बख्तियारपुर के मध्य खंभा और बाजितपुर गांव के बीच सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। वहीं एक बच्चा सहित तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार के बीच भीषण टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा 112 गस्ती को सूचना दी गई। जिसके बाद पति-पत्नी और उसके बच्चे को आनन-फानन में बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बाइक पर सवार दो युवक को अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। जहां से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर से आ रहे थे। उसी दौरान खंभा और बरियारपुर गांव के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। दंपति की पहचान मनीष कुमार और कंचन कुमारी के रूप में हुई है।

वहीं बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि 112 गस्ती को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। जिसके बाद पति पत्नी और उसके बच्चे को बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे का इलाज करवाया जा रहा है और मृत दंपति को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं अन्य घायलों की जानकारी ली जा रही है। जिससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी बाइक सवार घायल दोनों युवक के शरीर पर चाकू लगने के निशान है। दोनों युवक की पहचान फुलेलपुर निवासी नवीन कुमार (19) रंजीत कुमार (20) के तौर पर हुई है।

रविशंकर कुमार की रिपोर्ट


Editor's Picks