Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया महागठबंधन ने उपसमितियों का किया गठन, जानिए किसको कहाँ की मिली जिम्मेवारी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने उपसमितियों का गठन किया है. इसमें मनोज झा, सुधाकर सिंह सहित कई नेताओं को शामिल किया गया है......पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर
उपसमितियों का गठन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दिनांक 23 अप्रैल 2025 को इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार समन्वय समिति के अधीन उप-समितियों का गठन किया गया है जो एडवाइज़री नेचर की होगी। समय समय पर उप-समितियां अपने कार्य कलाप एवं अनुशंसाओं की रिपोर्ट समन्वय समिति के अध्यक्ष को समर्पित करेंगी। विषयों पर अंतिम निर्णय समन्वय समिति करेंगी।

सबसे पहले बात प्रचार प्रसार समिति की। जिसे राज्यसभा सांसद संजय यादव देखेंगे। इसमें 14 लोगों को शामिल किया गया है। साझा संकल्प पत्र उप समिति को राज्यसभा सांसद मनोज झा देखेंगे। इसमें 14 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें सांसद सुधाकर सिंह भी शामिल रहेंगे।  मीडिया एवं संवाद उप समिति में 13 लोगों को शामिल किया गया है। नवल किशोर राष्ट्रीय जनता दल इसे देखेंगे। 

 सोशल मीडिया उपसमिति को सुमित कुमार देखेंगे। इनमें 13 लोगों को शामिल किया गया है।  चुनाव आयोग एवं कानून संबंधी समिति को नवल शर्मा देखेंगे। इसमें 14 लोगों को शामिल किया गया है। समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आदेश से नियुक्ति का पत्र निकाला गया है। ये उप-समितियां इंडिया महागठबंधन को सलाह देने का काम करेंगी। ये समितियां समय-समय पर अपने काम और सुझावों की रिपोर्ट समन्वय समिति के अध्यक्ष को देंगी।