Bihar Politics: 'दोनों विषैले कीड़े एक हो गए'... RCP सिंह और PK आए साथ तो भड़की JDU, तेजस्वी को भी नहीं छोड़ा

Bihar Politics: RCP सिंह का प्रशांत किशोर के साथ होने पर MLC नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने पीके और आरसीपी की तुलना विषैले कीड़े से की। साथ ही कहा कि दोनों जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।

जदयू एमएलसी नीरज कुमार
जदयू एमएलसी का बड़ा बयान - फोटो : reporter

Bihar Politics:  बाढ़ के अनुमंडल कार्यालय सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर और RCP सिंह के एक होने के सवाल पर करारा तंज किया। उन्होंने कहा कि दोनों विषैले kide एक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों छूटा हुआ कारतूस है ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी थाली में छेद करते हैं। इस मौके पर उन्होंने तेजस्वी और राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया।

आरसीपी और पीके पर भड़के JDU MLC

दरअसल, बिहार की सियासत में हाल के घटनाक्रम ने एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के बीच संभावित गठजोड़ की खबरों ने सभी का ध्यान खींचा है। इस बीच जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने इस गठजोड़ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बाढ़ अनुमंडल कार्यालय सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के एक होने के सवाल पर न केवल कड़ा तंज कसा बल्कि दोनों नेताओं को "छूटा हुआ कारतूस" और "विषैले कीड़े" करार दिया। 

जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं

उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग "जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।" इस बयान ने बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। नीरज कुमार  जो अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं उन्होंने इस मौके पर न केवल प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह पर निशाना साधा बल्कि विपक्षी नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। बाढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, "प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह दोनों विषैले कीड़े हैं, जो अब एक साथ आ रहे हैं। लेकिन ये दोनों छूटे हुए कारतूस हैं, जिनका अब कोई राजनीतिक वजन नहीं बचा। ये लोग वही हैं, जो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।" 

Nsmch
NIHER

तेजस्वी पहले अपनी पार्टी संभाल लें फिर...

इस बयान के जरिए नीरज कुमार ने दोनों नेताओं की विश्वसनीयता और राजनीतिक प्रासंगिकता पर सवाल उठाए। उन्होंने आगे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी हमला बोला। तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि "वो अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे, और बिहार में विकास की बात करते हैं।" वहीं, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी की रणनीति समझनी चाहिए, फिर बिहार में दखल देना चाहिए।' 

आरसीपी और पीके साथ लड़ेंगे चुनाव 

प्रशांत किशोर जो कभी नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी रहे और जदयू के रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके हैं। अब अपनी पार्टी जन सुराज के जरिए बिहार में नई राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। दूसरी ओर, आरसीपी सिंह हैं जो नीतीश कुमार के विश्वासपात्र रहे और केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया। जदयू से अलग होने के बाद अपनी पार्टी "आप सबकी आवाज (आसा)" बना चुके हैं। आरसीपी सिंह अपनी पार्टी का विलय जन सुराज में कर चुके हैं और दोनों नेता मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 

बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट