मोदी के मुंह पर पोत दिया कालिख ! नीतीश को सीएम पद से हटाने का शुरू हुआ भारी विरोध, जदयू गुस्से में
बड़ी संख्या में मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया. नीतीश कुमार के नाम पर बिहार विधानसभा चुनाव जीतने और अब उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया गया.
Nitish Kumar : नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर राज्यसभा भेजे जाने के फैसले का जदयू के भीतर भारी विरोध शुरू हो गया है. राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के नामांकन करने की चर्चा के बाद से ही जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखा जा रहा है. वहीं शुक्रवार को गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर कालिख पोतकर अपना गुस्सा दर्शाया. पटना स्थित जदयू ऑफिस की दीवारों पर 'महिलाओं की जय जयकार फिर से एनडीए सरकार' वाले वॉल पेंट पर पीएम मोदी की तस्वीरों पर कालिख पोता गया.
वहीं बड़ी संख्या में मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया. नीतीश कुमार के नाम पर बिहार विधानसभा चुनाव जीतने और अब उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया गया. नीतीश कुमार से फिर से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का मांग करते जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जदयू ऑफिस और सीएम आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की है. यहां तक कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
दरअसल, नीतीश कुमार ने गुरुवार को अचानक से सबको हैरान करते हुए राज्यसभा जाने के निर्णय पर सहमति जताते हुए एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा सदस्य होने के बाद अब उनकी ख्वाहिश थी कि वे एक बार राज्यसभा जाएं. अब उनका सपना पूरा हो रहा है. बाद में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने नामांकन दाखिल किया. हालांकि नीतीश के इस फैसले से जदयू के एक वर्ग में नाखुशी देखि जा रही है. अब उसी कारण नाराज समर्थकों ने पीएम मोदी के मुंह पर कालिख पोतकर अपने गुस्से का इजहार किया.
नीतीश से मिले डिप्टी सीएम
बिहार में जारी सियासी उथल पुथल के बीच शुक्रवार सुबह पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उसके बाद विजय सिन्हा ने बारी बारी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री और नई सरकार में भाजपा और जदयू के बीच किस प्रकार मंत्रिमंडल का खांचा तैयार हो उसके लिए कुछ चर्चा हुई हो.