Bharat Band Today: भारत बंद के दौरान 25 करोड़ मजदूरों की हड़ताल से देश भर की सेवाएं ठप, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद
Bharat Band Today: 9 जुलाई 2025 को 25 करोड़ से अधिक मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल से बैंकिंग, डाक, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। जानिए इस भारत बंद की वजह, मांगें और क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा।

Bharat Band Today: देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कई सेक्टोरल संगठनों ने 9 जुलाई 2025 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें 25 करोड़ से अधिक मजदूरों और कर्मचारियों के शामिल होने का अनुमान है।विरोध की मुख्य वजहें केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई श्रम संहिताएं। सरकारी उपक्रमों का निजीकरण। पुरानी पेंशन योजना को समाप्त करना। ठेका मजदूरी और फिक्स्ड टर्म रोजगार को बढ़ावा देना। अग्निपथ योजना जैसे अल्पकालिक सैन्य भर्ती कार्यक्रम।इन सभी मुद्दों को लेकर ट्रेड यूनियन और सेक्टोरल संगठन श्रमिक अधिकारों की कटौती मानते हैं।
कौन-कौन शामिल हैं इस हड़ताल में?
हड़ताल में देश की बड़ी और प्रमुख ट्रेड यूनियनें शामिल हैं:
सीटू (CITU)
इंटक (INTUC)
एटक (AITUC)
हिंद मजदूर सभा (HMS)
टीयूसीसी, एलपीएफ और सेवा जैसे संगठन
इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा, मनरेगा संघर्ष मोर्चा जैसे संगठन भी शामिल हैं, जो इसे किसान-मजदूर एकता की दिशा में एकजुट प्रयास मानते हैं।
क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा?
बैंकिंग (कुछ सेवाएं सीमित होंगी), बीमा और डाक सेवा, खदानें और भारी उद्योग, फैक्ट्रियां और निजी उद्योग। पब्लिक ट्रांसपोर्ट (कुछ जगहों पर बाधित),कुछ सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति प्रभावित रहेगी। स्कूल-कॉलेज (परिवहन बाधा वाले क्षेत्रों को छोड़कर),रेलवे सेवा (लेकिन प्रदर्शन की आशंका),बाजार और दुकानें (स्वैच्छिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं)। आपातकालीन और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी
पटना में स्कूल बंद
बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों से पटना के सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने एक 17 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को सौंपा है। इसमें प्रमुख मांगे हैं। मजदूर संगठनों की मांग है कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली की जाए। इसके अलावा न्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रति माह, ईपीएफओ पेंशन ₹9,000 प्रतिमाह, अग्निपथ योजना की समाप्ति साथ ही फिक्स्ड टर्म रोजगार नीति की वापसी की मांग की गई है। 8 घंटे की तय कार्य अवधि को भी शामिल की जाएंगी।
किसानों की प्रमुख मांगें:
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून
सभी फसलों की गारंटीड खरीद
किसानों का कर्ज माफ किया जाए
खेती के लिए डीजल व खाद पर सब्सिडी
यह हड़ताल केवल श्रमिक अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक नीति जैसे व्यापक मुद्दों को लेकर भी है।
आज पटना के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे
भारत बंद को देखते हुए राजधानी के निजी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे। बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह कहा कि बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी निजी स्कूलों ने बुधवार को बंद रखने का निर्णय लिया है।