Bihar News: नानी की निधन पर छलका निशांत का दर्द, तस्वीरें साझा कर नानी माँ से किया खास वादा, सीएम नीतीश भी दिखे भावुक

Bihar News: निशांत ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि, "प्यारी नानी माँ के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है। वे न केवल एक नानी थीं, बल्कि एक प्यार भरी छाँव थीं, जिनकी कहानियाँ, दुलार और मुस्कान हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी।"

निशांत
नानी की निधन से भावुक हुए निशांत - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू माँ का शुक्रवार शाम 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से सीएम नीतीश भावुक दिखे। वहीं निशांत के भी आंखों में आंसू थे। निशांत अपनी नानी से बेहद प्रेम करते थे। नानी के निधन के बाद निशांत का दर्द छलका। निशांत ने अपनी नानी के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें अंतिम विदाई दी।    

नानी माँ के देहांत से भावुक हुए निशांत 

निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि, "प्यारी नानी माँ के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है। वे न केवल एक नानी थीं, बल्कि एक प्यार भरी छाँव थीं, जिनकी कहानियाँ, दुलार और मुस्कान हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी। आपने मुझे प्यार और अच्छाई का पाठ पढ़ाया। मैं वादा करता हूँ कि आपकी सीख को कभी नहीं भूलूँगा।आप जहाँ भी हैं, खुश रहें और हमें आशीर्वाद दें। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे"। विनम्र श्रद्धांजलि...ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति।

सीएम नीतीश की सासू मां का निधन 

वहीं निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। उनके साथ पुत्र निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। परिवारजनों के अनुसार, विद्यावती देवी की तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। बता दें कि, बीते 2 महीने से आईजीएमएस में भर्ती थीं। जहां लगभग हर शाम सीएम के बेटे निशांत कुमार अपनी नानी से मिलने जाते थे।

ससुराल भी पहुंचे सीएम नीतीश 

गौरतलब हो कि सीएम नीतीश के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन करीब सात साल पहले पटना के कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी के आवास पर हुआ था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ ससुराल पहुंचे थे। दिवंगत कृष्णनंदन सिन्हा पेशे से हाईस्कूल के शिक्षक थे और हरनौत क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व सम्मानित शिक्षक के रूप में उनकी पहचान थी।

बांस घाट में हुआ अंतिम संस्कार 

शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग आज भी याद करते हैं। स्वर्गीय कृष्णनंदन सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना के बांसघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया था। उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। वहीं उनकी सास का भी अंतिम संस्कार भी बांस घाट में विद्युत शवदाह से किया गया।