Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट में भष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, EO और CO को नाप दिया

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में भष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नीतीश कैबिनेट ने EO और CO पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है....

सीएम नीतीश
EO and CO dismissed- फोटो : social media

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को कुल 34 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में विभिन्न विभागों में पदों के सृजन और पुनर्गठन को लेकर अहम फैसले लिए गए। साथ ही बैठक में सीएम नीतीश ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की। कैबिनेट बैठक में सीएम नीतीश ने कुल 34 एजेंडों को स्वीकृति दी। जिसमें से एक भ्रष्टाचार के खिलाफ था। इसके तहत ईओ और सीओ को बर्खास्त किया गया। बता दें कि, कैबिनेट की बैठक पुराने सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में सुबह 11 बजे हुई।

विजय सुनार पर बड़ी कार्रवाई

नीतीश कैबिनेट ने विजय सुनार पर सेना बस्ती मामले में कार्रवाई  की। इसके तहत नगर परिषद बीया शेखपुरा के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी विजय सुनार (मामला संख्या वि.कोट-38/2019) के विरुद्ध सेना बस्ती प्रकरण में अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी है। वर्तमान में वे निलंबित हैं और मामला जांच के अधीन है। वहीं नीतीश कैबिनेट में उन्हें बर्खास्त करने को मंजूरी दे दी गई है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बड़ी कार्रवाई

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प. चम्पारण जिले के सिकटा के तत्कालीन अंचल अधिकारी रमण राय के विरुद्ध कठोर कदम उठाया है। वर्तमान में किशनगंज बंदोबस्त कार्यालय में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर कार्यरत राय को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम-14 (XI) के तहत बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय के तहत उन्हें भविष्य में सरकारी सेवा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है।

Nsmch
Editor's Picks