सीएम नीतीश ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को अर्पित की श्रद्धांजलि, जननायक के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित पेश हुआ गीत

Bharat Ratna Karpuri Thakur
Bharat Ratna Karpuri Thakur- फोटो : news4nation

Bihar News : भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व विधायक अनिल कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासिचव अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद, जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के परिजन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकरी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस० एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई तथा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित गीत, भजन-कीर्तन एवं निर्गुण गीत की प्रस्तुति की गई।