Naxalite free bihar - एडीजी कुंदन कृष्णन का दावा - बिहार में बचे सिर्फ तीन हथियारबंद नक्सली, कभी 30 जिलों में फैला था नक्सलियों का जाल

Naxalite free bihar - बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश को पूरी तरह से नक्सल मुक्त बना दिया जाएगा। इसकी घोषणा एडीजी कुंदन कृष्णन ने दी है।

Naxalite free bihar - एडीजी कुंदन कृष्णन का दावा - बिहार में

Patna - बिहार में नक्सलवाद अब अतिंम सांसे गिन रहा है। कभी बिहार के 30 जिलों में फैली नक्सलवाद की जड़ें अब सिर्फ तीन हथियारबंद नक्सली तक सिमट  गई है. बिहार एडीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन ने बिहार में नक्सलियों के खात्मे को लेकर यह जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया कि हमारा टारगेट है कि जो केंद्र सरकार का दिशा-निर्देश है और हथियारबंद नक्सलियों के उन्मूलन के लिए जो मार्च 2026 तक जो समय सीमा दी गई है उसका अनुपालन हो जाए। अभी बिहार में हमारी जानकारी में मात्र 3 ही हथियारबंद नक्सली बचे हैं। इनको लेकर भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही यह काम पूरे होने की उम्मीद है।

बिहार का चुनाव होगा नक्सलवाद मुक्त

एडीजी ने बताया है कि लखीराय और जमुई के कुछ दुर्गम इलाकों को छोड़कर पूरा उत्तर बिहार नक्सल-मुक्त हो चुका है।  उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि बिहार में नवंबर में होनेवाला चुनाव पूरी तरह से नक्सलवाद मुक्त हो। उन्होंने  कहा कि इसके लिए बचे हुए तीनों नक्सलियों को सरेंडर कराने  का प्रयास किया जा रहा है। 

एडीजी ने कहा अगर वो सरेंडर नहीं करते हैं तो हमारा बल भी जंगल में घूम रहा है। अगर वो उनपर फायरिंग करते हैं तो वो भी फायरिंग करेंगे।

इस साल नहीं हुई   नक्सली घटना

एडीजी कुंदन कृष्णन के मुताबिक, बिहार अब नक्सलमुक्त राज्य बनने के कगार पर खड़ा है। साल 2025 में अभी तक एक भी बड़ी नक्सली हिंसक घटना नहीं हुई है। नक्सलियों में हथियार डालने और सरेंडर करने की होड़ मची है।

बता दें कि बिहार उन  राज्यों में रहा है,  जिसने कई नक्सली वारदातों का दंश झेला  है। गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास जैसे कई जिले सालों  तक नक्सलवाद से जूझते  रहे हैं। 90 का दशक नक्सलवाद के नाम रहा है। लेकिन धीरे धीरे सरकार की नीतियों ने नक्सलियों को प्रभावित  किया। जिससे वह मुख्यधारा में जुड़ते  गए। वहीं कुछ नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया।