Pappu Yadav: पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें ! वर्दी को धमकाने के आरोप में घिरे सांसद, एक और केस दर्ज होने से हड़कंप

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पप्पू यादव पर पटना पुलिस ने एक ओर केस दर्ज किया है। फिलहाल पप्पू यादव पीएमसीएच में भर्ती हैं।

Pappu Yadav
पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किल- फोटो : social media

Pappu Yadav:  पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। फिलहाल पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में हैं और इलाज के पीएमसीएच में भर्ती हैं। उनको 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार पप्पू यादव पर पटना पुलिस ने एक और नया मामला दर्ज किया है। इस बार सांसद के साथ उनके करीब 20 समर्थकों को भी आरोपी बनाया गया है।

पप्पू यादव पर एक और FIR 

यह एफआईआर पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज की गई है। पुलिस का आरोप है कि जब कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम उनके आवास पर पहुंची, तब सांसद और उनके समर्थकों ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस को डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

क्यों दर्ज हुआ एफआईआर 

एफआईआर के अनुसार, कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने सांसद को कस्टडी में लिया, लेकिन इस दौरान उनके समर्थकों ने हंगामा किया और कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

दो दिन की न्यायिक हिरासत में पूर्णिया एमपी 

गौरतलब है कि रविवार को पप्पू यादव को कोर्ट में पेश करने के बाद बेऊर जेल भेज दिया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे और गिरफ्तारी के समय भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। अब इस नए मामले के दर्ज होने से सांसद की कानूनी चुनौतियां और बढ़ गई हैं।