Bihar News: पटना पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल की अचनाक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस महकमे में हड़कंप

Bihar News: पटना पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला कांस्टेबल
महिला कांस्टेबल की बिगड़ी तबीयत - फोटो : social media

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस लाइन में अचनाक महिला कांस्टेबल की अचनाक तबीयत बिगड़ गई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार महिला कांस्टेबल को हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। 

महिला कांस्टेबल की बिगड़ी तबीयत 

वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उन्हें बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित तारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज जारी है। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने की है। फिलहाल महिला कांस्टेबल की स्थिति को लेकर मेडिकल टीम की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। 

खबर अपडेट हो रही है..

पटना से अनिल की रिपोर्ट