Patna Police Station Head Transfer: पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल! 23 अगस्त 2025 को कई थानाध्यक्षों का तबादला, एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी
Patna Police Station Head Transfer: पटना एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में 23 अगस्त 2025 को कई थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया। नई सूची में गौरीचक, खाजेकला, गांधी मैदान समेत कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त हुए।

Patna Police Station Head Transfer: पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय ने 23 अगस्त 2025 को प्रेस रिलीज जारी कर जिले में थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन आदेश जारी किया।इस आदेश के तहत पुलिस केन्द्र पटना में तैनात कई अधिकारियों को विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष और प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।
प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां
पु.नि. अमित कुमार – थानाध्यक्ष, गौरीचक थाना
पु.नि. अफसर हुसैन – प्रभारी, मरीन ड्राइव टी.ओ.पी.
पु.नि. अखिलेश कुमार मिश्रा – थानाध्यक्ष, खाजेकला थाना
पु.नि. अतुलेश कुमार सिंह – अपर थानाध्यक्ष, सुल्तानगंज
पु.नि. विपिन कुमार – थानाध्यक्ष, एनटीपीसी थाना
पु.नि. प्रभात रंजन सेक्सेना – अपर थानाध्यक्ष, परसा बाजार
पु.अ.नि. अनिरुद्ध कुमार – थानाध्यक्ष, बाढ़ थाना
पु.अ.नि. अनिल कुमार – थानाध्यक्ष, गांधी मैदान थाना
पु.अ.नि. रविरंजन चौहान – अपर थानाध्यक्ष, रानीतलाब
पु.अ.नि. नवनीत राय – थानाध्यक्ष, दानापुर थाना
पु.अ.नि. कलेन्द्र कुमार – थानाध्यक्ष, सम्यागढ़ थाना
पु.अ.नि. जगदीप राणा – थानाध्यक्ष, पंचमहला थाना
पु.अ.नि. बिट्टू कुमार – थानाध्यक्ष, खाजेकला थाना
पु.अ.नि. सितू कुमारी – थानाध्यक्ष, गांधी मैदान थाना
पु.अ.नि. मधुसूदन कुमार – थानाध्यक्ष, पाटलिपुत्र थाना
पु.अ.नि. शंकर झा – अंचल पुलिस निरीक्षक, बिहटा
पु.अ.नि. रौशन कुमार – प्रभारी, मरीन ड्राइव टी.ओ.पी.
पु.अ.नि. अरुण कुमार – थानाध्यक्ष, खुशरूपुर थाना
पु.अ.नि. अनिल कुमार सिंह – थानाध्यक्ष, बेलछी थाना
पु.अ.नि. अरविन्द कुमार – थानाध्यक्ष, भदौर थाना
पु.अ.नि. ललित विजय – थानाध्यक्ष, पंडारक थाना
पु.अ.नि. राम कुमार पाल – थानाध्यक्ष, पिपरा थाना
पु.अ.नि. राजेश कुमार पाण्डेय – थानाध्यक्ष, नेउरा थाना
पु.अ.नि. प्रमोद कुमार – थानाध्यक्ष, रानीतलाब थाना
पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव
इन तबादलों से स्पष्ट है कि पटना पुलिस जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था के लिए नए सिरे से टीम तैयार कर रही है।कई संवेदनशील थानों जैसे गांधी मैदान, पाटलिपुत्र, खाजेकला, दानापुर और बाढ़ में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। एसएसपी कार्यालय का यह कदम अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यशैली में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।