Bihar politics - गरीब बच्चों को घर में जाकर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सिखाएंगे बिहार के शिक्षक, 'अंग्रेजी' पर अमित शाह को तेजस्वी यादव ने किया पलटवार
Bihar politics - देश में अंग्रेजी पर सियासत गरमाई हुई है। जिसमें तेजस्वी यादव ने अमित शाह को जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार में घर में जाकर बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी।

Patna - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले सप्ताह यह बयान दिया था कि देश में अंग्रेजी बोलनेवाले शर्म महसूस करेंगे। जिस पर देश भर में अंग्रेंजी के समर्थकों ने अमित शाह को निशाने पर ले लिया था। अब इसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में गरीब बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। शिक्षक उनके घर जाकर अंग्रेजी बोलना सिखाएंगे।
पटना में आज बिहार छात्र समागम में तेजस्वी ने कहा कि 20 साल में लाठी डंडे युवाओं ने खाया । हम केवल सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार बदलना भी चाहते है। बिहार की राजनीति को बिहार के युवा बदलेंगे Nda की निकम्मी सरकार को बदलना है।
घर पर जाकर ट्यूशन देंगे शिक्षक
सरकार का तख्तापलट करना है। बिहार में पांचवी क्लास तक के बच्चे अगर गणित और अंग्रेजी विषय में कमजोर होंगे, तो शिक्षक बच्चों के घरों में जाकर उन्हें पढ़ाएंगे, 8वीं कक्षा तक बच्चों को फर्राटेदार इंग्लिश सिखाई जाएगी, स्कूलों में बच्चों को 1 गिलास दूध और 2 अंडे दिए जाएंगे।
Report - Ranjan kumar