Bihar politics - गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहे बिहार के लोगों के लिए नई उम्मीद बने प्रशांत किशोर, बड़ी संख्या में पार्टी में लोग हुए शामिल
Bihar politics - बिहार में प्रशांत किशोर जनता की नई उम्मीद बनकर सामने आए हैं। लोगों का उन पर विश्वास बढ़ा है, यही कारण है कि अब उनकी पार्टी से लोग लगातार जुड़ रहे हैं।

Patna - बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि पार्टी में शामिल होनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिहार में गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रही जनता के लिए नीतीश कुमार नई उम्मीद बनकर सामने आए हैं। शहर से गांव तक प्रशांत किशोर के साथ लोग जुड़ना चाह रहे हैं। यहां की जनता जाग गई है। नीतीश, लालू जी या मोदी जी अपने परिवार बच्चों के लिए काम कर रहे हैं. जबक प्रशांत किशोर जी हमारे बच्चों को आगे बढ़ाने की बात करते हैं।
बता दें कि जन सुराज पार्टी" के 'बिहार बदलाव संवाद' सभा आज सारण ज़िला के प्रखंड मढ़ौरा के इसरौली पंचायत में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जनसुराज की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि बिहार में अब बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि 70 के दशक तक बिहार की गिनती विकसित राज्यों में होती थी। लेकिन आज बिहार मजदूर सप्लाइ करनेवाला राज्य बनकर रह गया है।
उन्होंने कहा कि जब नीतीश जी पहली बार सीएम बने तो उनका लक्ष्य बिहार से पलायन रोकना था। लेकिन आज बिहार में कोई उद्योग धंधे नहीं लगे। जिसके कारण ट्रेनों में भर भरकर बिहार के लोगों को दूसरे राज्यों में काम के लिए जाना पड़ता है।
2 अगस्त के बाद कैंडिडेट चयन का काम होगा शुरू
पूर्व विधायक ने कहा कि 2 अगस्त के बाद से चुनाव के लिए कैंडिडेट चयन क काम शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने दावेदारी की है। जिसकी जां की जा रही है।