Bihar Budget 2025 : भाई के लिए सदन में गरजी राबड़ी देवी तो बैकफुट पर आए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, कहा- आपकी मांग गंभीरता से लेंगे...

Bihar Budget 2025 : सदन में खाद्य तस्करी मुद्दे को लेकर जमकर बवाल हुआ। राबड़ी देवी ने जब सवाल किया तो उपमुख्यमंत्री बैकफुट पर आ गए...

Rabri Devi
राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा - फोटो : news4nation

Bihar Budget 2025 : बिहार विधानपरिषद में राजद एमएलसी सुनील सिंह ने खाद्य तस्करी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरा शासन प्रशासन मुख्यमंत्री जी के साथ हैं और हमलोग लात-जुता खाने के लिए हैं यही छापेमारी कर कर के लहसून लेते चले। आप इस जिम्मेदारी से भाग रहे हैं तो मंत्री जी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसपर लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, विभाग सजगता से इस मामले में जांच करा लेगा।

जिसके बाद राबड़ी देवी खड़ी हो गई और उन्होंने कहा कि,प्लास्टिक का चावल मिल रहा है। कृषि मंत्री से पूछना चाहते हैं कि पूरे बिहार में देश में प्लास्टिक का चवाल मिल रहा है ये कृषि मंत्री हैं तो इनको इस मामले में  संज्ञान लेनी चाहिए ना...। इसके जवाब में विजय सिन्हा ने कहा कि, सदन  की गंभीरता को हमलोग ध्यान में रखकर इसकी जांच कराएंगे। औचक निरक्षण और छापेमारी की जाएगी। उड़न दस्ता से भी जांच की जाएगी। लेकिन आप लोग भी बता देंगे कि किन स्थानों पर ये काम हो रहा है तो आसान हो जाएगा। 

दरअसल, बिहार विधान परिषद में सोमवार को चाइनीज लहसुन की बिक्री और तस्करी का मुद्दा जोर-शोर से उठा। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने मिलकर सरकार से इस पर जवाब मांगा। कृषि मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार को लिखित जानकारी मिलते ही धावा दल के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। इसी सत्र में राबड़ी देवी ने प्लास्टिक चावल की बिक्री का मामला उठाया, जिससे पूरे सदन में हंगामा मच गया। उन्होंने कृषि मंत्री से जवाब मांगा, जिस पर विजय सिन्हा ने कहा कि जैसे ही सरकार को ठोस जानकारी मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी।

Editor's Picks