RJD विधायक ने रामविलास पासवान पर की 'गलत टिप्पणी', विधानसभा में भारी हंगामा, सदन की कार्रवाई स्थगित
प्रश्न काल के बाद जब फिर से कार्यवाही शुरू हुई तो चिराग और तेजस्वी के विधायक आमने सामने हो गए.
RJD MLA makes comment on Ram Vilas Paswan- फोटो : news4nation
Bihar Vidhansabha : बिहार विधानसभा में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लेकर राजद विधायकों द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ भारी हंगामा हुआ. चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया. हाथों ले पोस्टर लेकर पहुंचे चिराग के विधायकों ने पार्टी के सदस्य राजू तिवारी के नेतृत्व में सदन में हंगामा किया. वे तेजस्वी यादव से माफ़ी मांगने की मांग कर रहे थे. हंगामा के कारण प्रश्न काल भी कुछ समय तक अव्यवस्थित रहा. वहीं प्रश्न काल के बाद जब फिर से कार्यवाही शुरू हुई तो चिराग और तेजस्वी के विधायक आमने सामने हो गए. सदन में हंगामा होता देख स्पीकर प्रेम कुमार ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.