बिहार में कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट चौधरी सख्त, आवास पर हाईलेवल बैठक; DGP समेत बड़े अधिकारी मौजूद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय रहने और गंभीर आपराधिक मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और राज्य पुलिस मुख्यालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। हाल के दिनों में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं और राज्य में सामने आए गंभीर आपराधिक मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी ढंग से लागू रखने का निर्देश दिया है। अधिकारियों की ओर से हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके जरिए मुख्यमंत्री को पुलिस की कार्रवाई और कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी जा रही है।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय रहने और गंभीर आपराधिक मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बैठक में कानून-व्यवस्था की चुनौतियों की समीक्षा के साथ अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर भी चर्चा हो रही है।


बैठक में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश और फैसले लिए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक में लिए गए किसी विशेष फैसले की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।