Bihar Assembly Monsoon Session: आप हंगामा करना चाहते हैं उपमुख्यमंत्री होकर, आप करिएगा निर्णय..सदन में विजय सिन्हा को अध्यक्ष ने लगाई जमकर फटकार

Bihar Assembly Monsoon Session: सदन में आज स्पीकर नंद किशोर यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने डिप्टी सीएम से पूछा कि वो उपमुख्यमंत्री होकर हंगामा करना चाहते हैं...

बिहार विधानसभा
विजय सिन्हा पर भड़के स्पीकर - फोटो : social media

Bihar Assembly Monsoon Session:  बिहार विधानसभा चुनाव का तीसरा दिन हंगामेदार रहा। सदन शुरु होते ही खत्म हो गया। सदन की कार्यवाही भाई विरेंद्र के एक विवादित बयान के बाद हुए हंगामे के बाद स्थगित कर दी गई। वहीं इसी बीच भाई विरेंद्र के बयान को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जोरदार हंगामा किया। उपमुख्यमंत्री खड़े होकर लगातार विरोध कर रहे थे। वहीं बार बार विधानसभा अध्यक्ष उन्हें बैठने के लिए कह रहे थे। बावजूद इसके विजय सिन्हा ना ही शांत हुए ना ही बैठे जिसके बाद स्पीकर ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। 

विधानसभा में अध्यक्ष भड़के 

दरअसल, सदन के तीसरे दिन SIR पर चर्चा हो रही थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में अपनी बात रख रहे थे तभी राजद विधायक भाई विरेंद्र ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि, बिहार विधानसभा किसी के बाप का नहीं है...। भाई विरेंद्र के इस बयान को सुनते हीं विधानसभा अध्यक्ष भड़क गए। विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत भाई विरेंद्र को मांफी मांगने के लिए कहा। सदन में सत्ता पक्ष के सभी दल खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सभी ने मांग की कि भाई विरेंद्र मांफी मांगे जिसके बाद ही सदन की कार्यवाही सुचारु रुप से चलेगी। 

आप करिएगा निर्णय 

वहीं अध्यक्ष के बार बार कहने के बाद भी भाई विरेंद्र ने मांफी नहीं मांगी और विजय सिन्हा भी लगातार विरोध करते रहे। वहीं सत्ता पक्ष के विरोध को देख स्पीकर गुस्से में आ गए। उन्होंने विजय सिन्हा को फटकार लगाते हुए कहा कि, "आप हंगामा करना चाहते हैं उपमुख्यमंत्री होकर", सदन मैं चलाऊंगा आप नहीं...शांत रहिए। आप निर्णय करिएगा कि हम निर्णय करेंगे। बैठ जाइए। स्पीकर ने उपमुख्यमंत्री को फटकार लगाते हुए बैठने को कहा हालांकि सत्ता पक्ष की ओर से विरोध जारी रहा जिसके बाद स्पीकर ने 2 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।  

अध्यक्ष ने विजय सिन्हा और मंत्रियों का लगाई फटकार

सत्ता पक्ष के नेताओं के हंगामे से भड़के स्पीकर ने विधायकों और मंत्रियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शांत होकर बैठे रहो। उन्होंने सत्ता पक्ष के लोगों को चेताते हुए कहा कि निर्णय हम करेंगे कि आप करिएगा। बैठिए सब लोग। वहीं आज सदन में भारी बवाल देखने को मिला। स्पीकर ने 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। हालांकि इतने हंगामे के बाद भी तेजस्वी के विधायक ने सदन में मांफी नहीं मांगी।