Anant Singh News: मैं अनंत सिंह...मोकामा के बाहुबली विधायक ने जेल से आकर विधानसभा में ली खास अंदाज में शपथ...

Anant Singh News: मैं अनंत सिंह मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जेल से आकर विधानसभा में खास अंदाज में शपथ ली।

अनंत सिंह
अनंत सिंह ने ली शपथ- फोटो : social media

Anant Singh News: बाहुबली नेता और मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह आज यानी मंगलवार को विधायक पद की शपथ ले ली है। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें बेऊर जेल से बिहार विधानसभा लाया गया। पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हुआ है। कोर्ट के आदेश के तहत उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से बिहार विधानसभा लाया गया। जिसके बाद अनंत सिंह ने सदन में शपथ ली। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश से भी मुलाकात की।

अनंत सिंह ने ली शपथ 

अनंत सिंह ने आज विधानसभा में शपथ ग्रहण की। जिसके बाद उन्होंने सभी का अभिवादन किया। बेऊर जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, वो अब जेल से बाहर आना चाहते हैं। मोकामा के लोगों को मैसेज देते हुए उन्होंने कहा कि मोकामा के लोगों का काम हो रहा है। सब काम चल रहा है और जब जाएंगे तो सब से मिलेंगे। सब काम करेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि वो बेल के लिए अप्लाई किए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके लिए चुनाव जीतना कठिन नहीं था। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही बाहर आएंगे।