Bihar News: हैवान बने ससुराल वाले, विवाहिता का संदिग्ध शव बरामद, पति पर खौफनाक आरोप
Bihar News: पटना से सटे मसौढ़ी से पुलिस ने विवाहिता का संदिग्ध शव बरामद किया है। ससुराल में विवाहिता का शव पड़ा था वहीं ससुराल वाले फरार थे। पुलिस शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Bihar News: राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने एक घर से विवाहित महिला का शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मृतका की 4 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विवाहिता की हत्या?
दरअसल, पूरा मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र में श्यामनगर मुहल्ले का है। जहां एक घर से पुलिस ने एक विवाहिता महिला की डेडबॉडी बरामद की है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रुप में हुई है। मृतका के गले में खरोंच के साथ काला निशान था। मामला हत्या या आत्महत्या का है। पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतक के मायके वालों ने मसौढी थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार साल पूर्व महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद अक्सर दहेज की मांग की जाती थी। मामले में महिला के पति को आरोपित किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मामले का सच स्पष्ट हो पाएगा।
मसौढ़ी से सुजित की रिपोर्ट