भाजपा गुंडों और लफंदरों की पार्टी, बिहार बंद को जनता ने कर दिया नाकाम, बोले तेजस्वी यादव

भाजपा गुंडों और लफंदरों की पार्टी, बिहार बंद को जनता ने कर द

Patna - बिहार में एनडीए की बिहार बंद पूरी तरह से नाकाम हो गई है। यहां की जनता ने बंद को पूरी तरह से फेल कर दिया है। यह बात बिहार विस नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कही है। 

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लोगों ने बिहार में बंद  का ऐलान किया था। सभी ने देखा कि कैस महिला टीचरों के साथ बदसलूकी  की गई, एंबुलेंस को रोका गया। लोगों को परेशान किया गया। लेकिन इसके बाद भी भाजपा का यह बंद यहां की जनता ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया।

तेजस्वी यादव  ने कहा कि सही मायने में भाजपा गुंडो और लफंदरों की पार्टी है।

बता दें  कि पीएम मोदी   के मां के अपमान करने को लेकर एनडीए ने आज बिहार में बंद की  घोषणा की थी। इस दौरान  यह दावा किया गया कि एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा। न ही किसी को बेवजह परेशान किया जाएगा। लेकिन जो  तस्वीरें सामने आई वह इसके बिल्कुल विपरीत थी।

रिपोर्ट -  रंजन कुमार