Bihar Politics : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा लालू यादव को गाली देना ही इनका फैशन...

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इनका काम झूठ बोलना है। इनका काम जुमला करना है। इनका काम है झूठ बोलते जाना। अगर इन लोगों ने विकास किया है तो 20 सालों में कहां-कहां किया, यह बताएं। अगर देश के प्रधानमंत्री ने बिहार को पैकेज दिया है तो बताना चाहिए। किस-किस सेक्टर में पैकेज दिया है। इनका काम ही है जहां-जहां चुनाव है। वहां आना झूठा बना झूला बाजी करना। फिर यहां से वहां चले जाना जहां चुनाव है। तेजस्वी ने कहा की इन लोगों का काम है लालू यादव को गाली देना। यह फैशन है इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं।
तेजस्वी ने सवाल पूछते हुए कहा की केंद्र सरकार ने विगत 𝟏𝟏 वर्षों में गुजरात को विकास कार्यों के लिए कितनी धन राशि दी और बिहार को कितनी? विगत 𝟏𝟏 वर्षों में गुजरात में कितने लाख करोड़ के उद्योग-धंधे स्थापित किए, प्रॉजेक्ट स्वीकृत किए तथा गुजरात की तुलना में बिहार को क्या दिया? 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार ने पलायन रोकने के लिए क्या किया? बिहार में कितने नए विश्वविद्यालय स्थापित किए? बिहार के कितने युवाओं को नौकरी-रोजगार दिया? 𝟐𝟎 वर्षों की 𝐍𝐃𝐀 सरकार और 𝟏𝟏 वर्षों की केंद्र सरकार ने बिहार में कितनी चीनी मिल शुरू कराई?
तेजस्वी ने पूछा की बाढ़ नियंत्रण, बचाव और राहत के लिए क्या किया? बिहार को बेरोजगारी, गरीबी, पलायन के गर्त में क्यों धकेला? बिहार इनको केवल चुनावों में ही याद क्यों आता है? बिहार नीति आयोग के विकास सूचकांकों और लक्ष्यों में सबसे फिसड्डी क्यों है? नीतीश-भाजपा की 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार की क्या उपलब्धियां है? डबल इंजन सरकार ने बिहार में कितने नए उद्योग-धंधे लगाए और कितने पूर्व संचालित उद्योग-धंधे, चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल इत्यादि बंद कराए?
वहीँ राजद सांसद मीसा भारती ने कहा की रेलमंत्री रहते लालू प्रसाद यादव ने बिहार में तीन-तीन फैक्ट्री लगाया। कहा की बिहार में क्या है तो केवल यह तीन कारखाने ही हैं, जो लालू प्रसाद ने बनवाए हैं। मीसा भारती ने कहा की बिहार को लालू प्रसाद ने 6 विश्वविद्यालय दिया। इसके बाद सातवाँ आजतक नहीं बना। वहीँमीसा भारती ने कहा की अमित शाह के मंच पर सीएम ने क्या किया, इसपर सवाल क्यों नहीं किया गया।
रंजन की रिपोर्ट