Tejashwi Yadav Son : तेजस्वी यादव फिर से बने पिता, बेटे ने लिया जन्म, लालू परिवार में आई खुशियां

Tejashwi Yadav Son : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। राजद सुप्रीमो लालू यादव एक बार फिर दादा बन गए हैं। तेजस्वी यादव के घर बेटे ने जन्म लिया है। इसकी जानकारी खुद नेता प्रतिपक्ष ने दी है।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav became father- फोटो : reporter

Tejashwi Yadav Son : राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। यह खुशखबरी लालू परिवार के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर दादा बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को रविवार देर शाम कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उनके बेटे का जन्म हुआ। फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

तेजस्वी बने पिता

तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर इसकी जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर कर लिखा कि, "Good Morning! The wait is finally over!  So grateful, blessed and pleased to announce the arrival of our little boy. Jai Hanuman!" तेजस्वी ने कहा कि, "सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान"


रोहिणी आचार्य ने दी बधाई

वहीं तेजस्वी यादव की बहन और लालू यादव की लाडली बेटी ने भी ट्विट कर अपने भतीजे का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि,"गर्वित माता-पिता, दादा दादी को बधाई और गर्वित बहन कात्यायनी को बधाई। हमारी जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद"। बता दें कि बीते दिन लालू परिवार कोलकता के लिए रवाना हुआ था। तेजस्वी यादव की पत्नी कोलकाता में ही रह रही थी। वहीं लालू परिवार में नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल है। 

मीसा भारती ने फोटो किया शेयर

मीसा भारती ने ट्विट कर लिखा कि, हमारे परिवार में नवजात शिशु के आगमन पर तेजस्वी एवं राजश्री को बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर इस नए बच्चे को ढेर सारा प्यार और खुशियां दे। 

बेटी के बाद बेटे ने लिया जन्म 

गौरतलब है कि इससे पहले तेजस्वी यादव को एक बेटी हुई थी। जिसका नाम ‘कात्यायनी’ रखा गया था। अब बेटे के आगमन से परिवार में खुशी की लहर है। पूरे लालू परिवार में जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी इस खबर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को देशभर से बधाइयों का तांता लग गया है। राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर को लेकर शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

पटना से रंजन की रिपोर्ट