Bihar Assembly Monsoon Session: बंदर हैं सीएम नीतीश के मंत्री, तेजस्वी ने सदन में सम्राट चौधरी के बोलते ही शुरु किया बखेरा, भारी बवाल

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के मंत्री को बंदर कह दिया। जिसके बाद भारी बवाल देखने को मिला,... आइए जानते हैं किस 'मंत्री' को तेजस्वी ने बंदर कहा...

तेजस्वी सम्राट
तेजस्वी ने मंत्री को कहा बंदर - फोटो : social media

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में भारी बवाल देखने को मिला। सदन में एसआईआर को लेकर जमकर बवाल हुआ। विपक्ष के तमाम आरोपों के बाद सत्ता पक्ष की ओर से एसआईआर को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा रही थी। मंत्री विजय चौधरी के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी बात रख रहे थे। उपमुख्यमंत्री के बातों के बीच में ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खड़े हो गए और उन्होंने ऐसी बात कह दी जिससे सदन में बखेरा खड़ा हो गया। 

बंदर के जैसे.. 

सदन में सम्राट चौधरी के बातों के बीच में खड़े होकर तेजस्वी यादव ने कहने लगे कि झूठ बोलो जितना मन करे उतना झूठ बोलो...तेजस्वी को बोलते हुए देख सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री अशोक चौधरी खड़े होकर तेजस्वी की बातों का जवाब देने लगे। तेजस्वी ने कहा कि आरे बैठिए...बैठ जाइए...इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई। वहीं तभी तेजस्वी ने कहा कि अरे बैठिए काहे बंदर के जैसे कूदने लगते हैं...। जिसके बाद सदन में भारी बवाल देखने को मिला। सत्ता पक्ष की ओर से सभी मंत्री उठकर तेजस्वी के बातों का विरोध करने लगे। 

सम्राट चौधरी का बयान 

सदन में डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि, 1992 ने इसी सदन में तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद ने कहा था कि बिहार से घुसपैठियों का बाहर करना है। करीब 18 लाख लोग मृत पाए गए हैं। वहीं 26 लाख लोग बाहर गए हैं, उन्हें भी चिह्नित किया गया है। हमारे श्रम विभाग का रिपोर्ट है कि 2005 में 11 प्रतिशत लोग बिहार से बाहर जाते थे, आज यह 2 परसेंट से नीचे चला गया है। चौधरी के इस दावे पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम के इतना कहते ही तेजस्वी खड़े हुए और कहने लगे झूठ पर झूठ बोलो। इसके बाद सदन में हंगामा हुआ।