Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे तेजस्वी? बड़े हादसे के हुए शिकार, पैर का नाखुन उखड़ा

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हादसे का शिकार हो गए हैं। तेजस्वी के पैर में चोट लगी है। जिसके कारण वो चलने में असमर्थ हैं। राजद ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है।

तेजस्वी यादव
हादसे के शिकार हुए तेजस्वी यादव - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ बड़ा हादसा हो गया है। तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे में चोट रही है। उनके पैर के अंगूठे का नाखुन उखड़ गया है। इसकी जानकारी खुद राजद की ओर से दी गई है। राजद ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। तेजस्वी के पैर में ठोकर लगने से चोट लगी है। उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया है।  

तेजस्वी को लगी चोट

बता दें कि आज से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरु होने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव अब बजट सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। तेजस्वी फिलहाल चलने में असमर्थ हैं और वो स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। राजद ने ट्विट कर लिखा कि, "दिनांक 25 जनवरी को ठोकर लगने से माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था। तदोपरांत चिकित्सकीय देखरेख में माननीय नेता स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे है"।

25 जनवरी को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को 25 जनवरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तेजस्वी यादव को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने राजद का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया था। तेजस्वी ने इस दौरान कहा था कि पहली बार उन्हें पार्टी में कोई पद मिला है और वो अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विरोधियों के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया था। वहीं राजद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तेजस्वी को चोट भी उसी दिन लगी है जिस दिन उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।  

पटना से रंजन की रिपोर्ट