Bihar Politics: राबड़ी देवी बेचारी नहीं है...सीएम नीतीश पर भड़के तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम का अपमान निंदनीय, मांगे मांफी

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम नीतीश पर गरमा गए हैं। सदन में सीएम राबड़ी देवी पर इन दिनों लगातार हमला बोल रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव ने सीएम पर हमला बोलते हुए उनसे मांग की है कि बिहार की महिलाओं से वो मांफी मांगे....

tejashwi nitish
tejashwi demands to apology- फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान सीएम नीतीश कई बार पूर्व सीएम और विधानपरिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी पर भड़के। सीएम नीतीश कहते नजर आए कि राबड़ी देवी को कुछ नहीं आता है। राबड़ी देवी के पति(लालू यादव) हटे तो उनको सीएम बना दिया। राबड़ी देवी को कुछ नहीं आता है और उन्हें कुछ पता भी नहीं है। वहीं अब इस मामले में तेजस्वी यादव ने सीएम पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश से मांफी मांगने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सीएम अपने इस व्यवहार के लिए बिहार की महिलाओं से माफी मांगे। 

राबड़ी देवी का अपमान अत्यंत निंदनीय

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बार- बार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का भरे सदन में अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। बिहार की भूमि माता सीता की जननी है, बिहार का मुखिया ही जब महिलाओं के लिए तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग करेगा तो बिहार का इस से बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा"। 

राबड़ी देवी महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत हस्ताक्षर

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, राबड़ी देवी बिहार के महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत हस्ताक्षर हैं। बिहार की हर महिला में वो ये आशा, विश्वास और उत्साह जगाती हैं कि केवल पुरुष ही नहीं बल्कि यहाँ की नारी भी इतनी शक्तिशाली है जो अन्याय के ख़िलाफ़ जीवन पर्यन्त डट कर लड़ सकती है, अपने परिवार को सम्भाल सकती है और पूरे बिहार की समृद्धि में योगदान दे सकती है।

सीएम नीतीश मांगे माफी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, मुख्यमंत्री की ऐसी आपत्तिजनक भाषा, दुर्व्यवहार, अशिष्ट आचरण और अपमान नारी शक्ति का घोर अपमान है तथा महिलाओं को दोयम समझने वाली पुरुषवादी मानसिकता का भी परिचायक है। नीतीश कुमार को अपने इस आचरण, इस टिप्पणी के लिए तुरंत प्रभाव से बिहार की महिलाओं से माफ़ी माँगनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने इस मामले में सीएम को घेरते हुए कहा कि सीएम राबड़ी देवी से ही नहीं बिहार की पूरी महिलाओं से माफी मांगे। तेजस्वी के साथ साथ तेज प्रताप यादव ने भी ट्विट कर हमला बोला है। 

NIHER

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Editor's Picks