पटना के महिमा मंदिर में चोरी: सीसीटीवी में कैद हुआ चोर का चेहरा, दान पेटी का ताला तोड़ नकदी पार

पटना के बेली रोड स्थित अंबेडकर पथ के 'महिमा मंदिर' में बीते 1 फरवरी की रात चोरों ने धावा बोला। शातिर चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें जमा सारी नकदी साफ कर दी,घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन में काफी आक्रोश है।

Theft at Mahima Temple in Patna Thief face captured on CCTV
पटना के महिमा मंदिर में चोरी: सीसीटीवी में कैद हुआ चोर का चेहरा- फोटो : news 4 nation

राजधानी पटना के बेली रोड स्थित अंबेडकर पथ के 'महिमा मंदिर' में बीते 1 फरवरी की रात चोरों ने धावा बोला। शातिर चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें जमा सारी नकदी साफ कर दी। इतना ही नहीं, चोरों ने मंदिर के भीतर रखी अलमारी को भी खंगाला और कीमती सामान की तलाश की। इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन में काफी आक्रोश है।

सीसीटीवी में कैद हुआ चेहरा, पुलिस को दी गई शिकायत

चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मंदिर के पुजारी आनंद पांडेय ने इस मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुजारी का कहना है कि फुटेज में अपराधी की पहचान साफ तौर पर हो सकती है, इसलिए यदि पुलिस तत्परता दिखाए तो चोर को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बेली रोड जैसे महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग और सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क के पास स्थित मंदिर में चोरी होना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।