Bihar Pakistani Visa: पटना रह रही 24 पाकिस्तानी महिलाओं पर भारत छोड़ने का दबाव नहीं, जानिए क्यों मिला राहत, मोदी सरकार ने 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम

Bihar Pakistani Visa: राजधानी पटना में रह रही 27 में से 24 महिलाओं पर मोदी सरकार के अल्टीमेटम के बाद भी भारत छोड़ने का दबाव नहीं है आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है।

 पाकिस्तानी महिला
24 पाकिस्तानी महिलाओं को राहत- फोटो : social media

Bihar Pakistani Visa: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने के साथ एक और बड़ा फैसला लेते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद विभिन्न राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर वापस लौट रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान में फंसे भारतीय नागरिक भी तेजी से स्वदेश लौट रहे हैं। सभी राज्यों को दिशा निर्देश दिया गया है कि वो अपने अपने राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजे। इसी कड़ी में पटना में रह रही 27 पाकिस्तानी महिलाओं को भी देश छोड़ना था लेकिन इनमें से 24 महिलाओं पर तत्काल भारत छोड़ने का दबाव नहीं है। आइए जानते हैं क्यों...

पटना पुलिस को मिला आदेश

रिपोर्ट की मानें तो, राजधानी पटना में रह रहीं 27 पाकिस्तानी महिलाओं में से 24 महिलाएं लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) पर रह रही हैं। इनमें से अधिकांश ने स्थानीय नागरिकों से विवाह कर लिया है। वहीं, तीन पाकिस्तानी महिलाओं ने भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट सरेंडर कर दिए हैं। पटना पुलिस को शनिवार को पाकिस्तानी नागरिकों के संबंध में एक आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है।

थानों को सतर्क रहने का आदेश

एसपी (विधि व्यवस्था) ने बताया कि इस पत्र में दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई के निर्देश नहीं दिए गए हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों ने संबंधित थाना क्षेत्रों को पाकिस्तानी नागरिकों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है। जिन इलाकों में पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं वहां की स्थानीय पुलिस को हर दिन उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और नियमित रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

Nsmch

देशभर में सतर्कता बढ़ी

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस कायराना हमले में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। जांच में पाकिस्तान के आतंकियों की संलिप्तता के प्रमाण सामने आए हैं, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाया है और देश में रह रहे पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का निर्देश भी जारी किया गया है।

Editor's Picks