bihar Accident - तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में तीन युवकों की मौत

bihar Accident - तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

bihar Accident -  तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टक

Araria - : शुक्रवार की शाम फारबिसगंज प्रखंड के किसान चौक पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिससे यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, लेकिन बचाई न जा सकी जान

हादसे के बाद, घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों युवकों को फारबिसगंज के अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण, अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान इंजार (25 वर्ष), जासीम (26 वर्ष) और साहिल (26 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों फारबिसगंज थाना क्षेत्र के तिरसकुंड पंचायत के मधुरा, वार्ड संख्या 12 के निवासी थे। इस दुखद घटना से उनके परिवारों में मातम पसर गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।