Bihar News : बिहार दौरे पर आये भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, बीरपुर बैराज का किया हवाई सर्वेक्षण
Bihar News : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल बिहार दौरे पर आये. जहाँ उन्होंने मंत्रालय से संबंधित चल रही परियोजनाओं की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.....पढ़िए आगे

PATNA : आज भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल जी भी बिहार आए , जहाँ उन्होंने बाढ़ नियंत्रण एवं जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित चल रही परियोजनाओं की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। भारत सरकार ने इसके लिए 11500 करोड़ (ग्यारह हज़ार पाँच सो करोड़ रुपए ) के बजट का आवंटन किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना से बाढ़ नियंत्रण तो होगा। साथ ही सिंचाई परियोजना से बिहार के लाखों किसान लाभान्वित होंगे।
इस दौरान मंत्री ने पटना हवाई अड्डे पर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। तत्पश्चात बिरपुर बैराज एवं कोसी–मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर जायज़ा लिया।
सुपौल ज़िले के बिरपुर हवाई अड्डे से प्रस्थान करने के बाद पश्चिमी कोसी नहर परियोजना (ईआरएम) और बागमती तटबंध का भी हवाई निरीक्षण किया ।
बिहार में बाढ़ प्रबंधन तथा जल संसाधन विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करेगा । मोदी सरकार की योजनाएँ धरातल पर पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचे इसके लिए पाटिल का यह दौरा अत्यंतमहत्वपूर्णहै।