Republic Day 2026: विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने किया झंडोत्तोलन, बिहारवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Republic Day 2026:

गणतंत्र दिवस
विधानसभा अध्यक्ष ने फहराया झंडा - फोटो : reporter

Republic Day 2026: देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी पटना में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी और संस्थागत परिसरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बिहार विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।

बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं 

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में विधानसभा के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट