Voter Adhikar Yatra: गांधी मैदान से शुरु हुआ वोटर अधिकार पदयात्रा, राहुल-तेजस्वी-सहनी, मल्लिकार्जुन, हेंमत, वेणुगोपाल सहित तमाम नेता शामिल...

Voter Adhikar Yatra: पटना के गांधी मैदान से वोटर अधिकार यात्रा के तहत मार्च शुरु हो गया है। भारी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं।

वोटर अधिकार यात्रा
वोटर अधिकार यात्रा- फोटो : reporter

Voter Adhikar Yatra: बिहार में चल रही राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का अंतिम पड़ाव आज पटना है। इस मौके पर गांधी मैदान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य मौजूद हैं। गांधी मैदान से वोटर अधिकार यात्रा के तहत पैदल मार्च शुरु हो गई है। बड़ी संख्या में कांग्रेस-राजद सहित सभी विपक्षी दल के नेता और कार्यकर्ता गांधीम मैदान से निकल गए हैं। यात्रा में कन्हैया कुमार भी शामिल हैं। 

गांधी मैदान से यात्रा शुरु 

यात्रा का आगाज़ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से हुआ है, जो करीब 4 किलोमीटर लंबी दूरी तय कर हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचेगी। इस खास राजनीतिक पदयात्रा को ‘गांधी से अंबेडकर’ नाम दिया गया है। गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू हुई यह यात्रा अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर समाप्त होगी। यात्रा के जरिए विपक्षी दल न सिर्फ मतदाता अधिकारों की लड़ाई को आवाज दे रहे हैं, बल्कि एकजुट होकर केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं।

पटना के गांधी मैदान से वोटर अधिकार मार्च निकला है। गाड़ी में राहुल, तेजस्वी, सहनी, हेमंत सोरेन समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता हैं। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पटना हाईकोर्ट कर मार्च होगा। भीषण गर्मी में महागठबंधन के नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। थोड़ी देर में मार्च डाकबंगला चौराहा पहुंचेगी जिसके बाद इनकम टैक्ट होते हुए पटना हाई कोर्ट तक जाएगी। 

वोटर अधिकार यात्रा के तहत इंडिया गठबंधन के नेताओं का मार्च जेपी गोलंबर तक पहुंच चुका है। गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक की सड़कों पर कार्यकर्ताओं हुजूम है। दोनों लेन पर हाथों में झंडा लिए कार्यकर्ता खड़े हैं।

पटना से रंजन की रिपोर्ट