बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Amit Shah Birthday: 60 साल के हुए केंद्रीय गृह मंत्री, सीएम नीतीश ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई

यॉAmit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर के नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Amit Shah Birthday
CM Nitish congratulates Amit Shah- फोटो : social media

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। गृह मंत्री अपना 60 वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर के नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी सहित देश के कई नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर गृह मंत्री को बधाई दी है। 

सीएम नीतीश ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार ने ट्विट कर कहा है कि, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है"। सीएम नीतीश ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है। 

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।


योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अनुशासन और परिश्रम की जीवंत प्रतिमूर्ति, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, सहकारिता से समृद्धि की भावना को निरंतर साकार करने वाले लोकप्रिय जन नेता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए आपकी प्रतिबद्धता ने निरंतर मां भारती को गौरवान्वित किया है। मैं प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

Editor's Picks