बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: बिहार ने रचा इतिहास, एक साथ तीन ट्रांसजेंडर देश में पहली बार बने दारोगा, सीएम नीतीश ने दिया नियुक्ति पत्र

Bihar News: बिहार ने आज इतिहास रचा है। देश में पहली बार तीन ट्रांसजेंडरों को दारोगा नियुक्ति पत्र दिया गया है। सीएम नीतीश ने इन्हें नियुक्ति पत्र दिया है। तीन ट्रांसजेंडरों में दो ट्रांसमेन और एक ट्रांसवुमेन हैं।

 CM Nitish gave appointment letter
three transgenders became sub inspectors - फोटो : Reporter

PATNA: बिहार ने सोमवार को इतिहास रच दिया है। देश में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर दारोगा बने हैं। सीएम नीतीश ने आज तीन ट्रांसजेंडर सहित 1239 नव चयनित दारोगा को नियुक्ति पत्र दिया। इसके लिए बापू सभागार में गृह विभाग की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम नीतीश ने तीन ट्रासंजेंडरों को नियुक्ति पत्र दिया। जिसमें दो ट्रांसमेन और एक ट्रांसवुमेन हैं। 

कौन हैं ये तीन ट्रांसजेंडर दारोगा?

मानवी मधु कश्यप: मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसवुमेन हैं जिन्होंने दारोगा का पद प्राप्त किया है। रोनित झा और बंटी कुमार: रोनित झा और बंटी कुमार दो ट्रांसमेन हैं जिन्हें भी दारोगा के पद पर नियुक्त किया गया है। बिहार पहला राज्य होगा जो तीन ट्रांसजेंडरों को नियुक्ति पत्र दिया है। गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने इन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया है। 

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और विजय कुमार चौधरी के अलावे पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने नव नियुक्त दारोगा को नियुक्ति पत्र दिया। आज कुल 1239 नव चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर दिया गया। 


सीएम नीतीश 2 ,29000 बहाली करने का दिया आदेश 

इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि, हम तो अधिकारी लोग से यही कहना चाहेंगे कि तेजी से बहाली करिए। हमारा कहना है कि अगले साल तो चुनाव ही हो जाएगा, उसके पहले ही पूरे तौर पर बहाली कर लीजिए, ताकि महिलाओं की पुलिस में संख्या 35 फ़ीसदी हो जाए। कुल मिलाकर 2 ,29000 की बहाली हो जाए। 

Editor's Picks