बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Politics: NDA के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान ! अमित शाह से मुलाकात के बाद क्या बन गई बात?

Chirag Paswan meet Amit Shah

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और लोजपा(रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। इसकी जानकारी खुद चिराग पासवान ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अमित शाह से विभिन्न राज्यों ने होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बातचीत है। दरअसल, चिराग पासवान ने झारखंड से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो एनडीए  चिराग की पार्टी को झारखंड में सीट देने को राजी नहीं है। वहीं बीते दिन चिराग पासवान और अमित शाह के मुलाकात के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी अब झारखंड में लोजपा(रा ) को सीट दे सकती है। 

बता दें कि, जल्द ही झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान होने वाला है। ऐसे में सीट को लेकर सभी पार्टियों में खींचातानी जारी है। इसी बीच चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात कर सियासी बाजार को और गरम कर दिया है। चिराग पासवान ने शाह से मुलाकात के बाद ट्विट कर कहा कि, "आज नई दिल्ली में देश के लोकप्रिय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं आने वाले दिनों में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चाएं हुई"।


ज्ञात हो कि चिराग पासवान की पार्टी एनडीए का हिस्सा है। साथ ही लोकसभा चुनाव में लोजपा(रा) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। चिराग की पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 5सीटों पर चुनाव लड़ा और पांचों सीट पर जीत भी हासिल की। वहीं अब चिराग ने झारखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं चिराग के अलावे जदयू और हम पार्टी भी झारखंड से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं सभी पार्टियां एनडीए का हिस्सा है। ऐसे में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती है ये कुछ दिनों में सामने आ जाएगा। 

गौरतलब हो कि, सितंबर माह के अंत में चिराग ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी झारखंड से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। तब से पार्टी के अकेले या एनडीए गठबंधन के  साथ चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। झारखंड के चुनावी प्रभार और असम के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले कहा था कि झारखंड में भाजपा आजसू और जेडीयू के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। ऐसे में अमित शाह से मुलाकात के बाद झारखंड में बीजेपी लोजपा(रा) को सीट देती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।  

Editor's Picks