बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Politics: जीतनराम मांझी के घर में शराब बनाई जाती थी...बेची जाती थी लेकिन... जहरीली शराब हत्याकांड के बाद हम प्रमुख का बड़ा खुलासा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि शराबबंदी को लेकर सरकार पहले से ज्यादा सजग है। सरकार कार्रवाई कर रही है। शिक्षा के कमी के कारण मजदूरों की जान जहरीली शराब से जा रही है।

Jitan Ram Manjhi statement

Bihar Politics: बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। राज्य में शराबबंदी कानून होने के बावजूद जहरीली शराब से करीब 39 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद विपक्ष लगातार सरकार को घेर रही है। वहीं सत्ता पक्ष के नेता इन आरोपों पर पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब हम प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके घर में शराब चुआई जाती थी और शराब बेची भी जाती है।

मांझी के घर में बनती थी शराब

दरअसल, जीतनराम मांझी से जहरीली शराब से होने वाली मौतों को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, इस घटना से हम लोग दुखी हैं। हमारे घर में भी शराब चुआई जाती थी शराब बेची जाती थी लेकिन हमने अपने होंठ पर आज तक शराब नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि, सजकता नहीं होने के कारण मैन्युफैक्चरिंग करने वाले लोग जो हजारों हजारों रुपया में खेल रहे हैं, हमारी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। यही कारण है कि गलत शराब परोस रहे हैं जिससे लोग मारे जा रहे हैं। 

सरकार कर रही कार्रवाई

जीतनराम मांझी ने कहा कि, बिहार सरकार ने त्वरित एक्शन लिया है। मरे हुए लोगों को मुआवजा देने की बात आ रही है। बिहार सरकार पहले से ज्यादा तत्पर है। इन मामलों में कार्रवाई कर रही है। वहीं प्रशांत किशोर को लेकर मांझी ने कहा कि, पीके राजनीतिक अखाड़ा में आए हैं। हाथ फैला रहे हैं। चार उप चुनाव हो रहा है उसमें पता चल जाएगा वह कहां खड़े हैं।


गिरिराज सिंह का समर्थन

वहीं गिरिराज सिंह की यात्रा का जीतन राम मांझी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है किसी को भी धर्म प्रचार करने में प्रसार करने में कोई रोक नहीं है। गिरिराज सिंह हिंदू धर्म सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निकल रहे हैं इसमें दोष क्या है ? इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से क्यों देखा जाता है ? 

ईसाई, बौद्ध और मुसलमान करवा रहे धर्म परिवर्तन

मांझी ने कहा कि, ईसाई धर्म के लोग भी कर रहे हैं धर्मांतरण करवा रहे हैं बौद्ध वाले भी करवा रहे हैं, मुस्लिम धर्म के लोग भी कर रहे हैं उनके बारे में लोग क्यों नहीं बोलते हैं ? जाकिर मियां पाकिस्तान में जाकर क्या-क्या उगल रहे हैं उनके बारे में कोई क्यों नहीं बोलते हैं ? गिरिराज सिंह के बारे में क्यों बोलते हैं ?

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट

Editor's Picks