Bihar Road Accident : रोहतास के चेनारी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई-बहन की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bihar Road Accident : रोहतास में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई बहन की मौत हो गयी. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा.....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident  : रोहतास के चेनारी में भीषण सड़क हादसा,
भाई बहन की मौत - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमाबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर एक भीषण सड़क हादसे में भाई और बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बहन एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और परिवार में कोहराम मच गया।

इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर NH-19 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीण घटनास्थल पर जिलाधिकारी (डीएम) और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। 

सड़क जाम किए जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। हालाँकि पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों को समझाने के काफी प्रयास किया। लेकिन लोग सड़क जाम कर नारेबाजी करते रहे। 

रंजन की रिपोर्ट