Bihar news - तिलक समारोह के बाद 5 की मौत, उत्पाद विभाग और पुलिस की जांच तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बिक्रमगंज के मठिया गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अलग-अलग इलाकों के पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Bihar news - तिलक समारोह के बाद 5 की मौत, उत्पाद विभाग और पु

Sasaram - : बिहार के रोहतास जिले में एक तिलक समारोह से लौटने के बाद अलग-अलग गांवों के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है。 इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीण इसे जहरीले पदार्थ के सेवन से जोड़कर देख रहे हैं। 

तिलक समारोह के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी की रात बिक्रमगंज प्रखंड के मठिया गांव में पूजन सिंह के पुत्र का तिलक समारोह था。 कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन 16 फरवरी से मौत का सिलसिला शुरू हो गया। मृतकों में मठिया निवासी लल्लू सिंह, नासरीगंज के अभिजीत सिंह (32), भोजपुर के राहुल कुमार (34) और अकोढ़ीगोला के दो बावर्ची शामिल हैं। हालांकि इन सभी की मौत अलग-अलग स्थानों पर हुई, लेकिन इन सभी का 14 फरवरी को एक ही तिलक समारोह में शामिल होना एक समान कड़ी के रूप में सामने आया है।  

किडनी फेल या जहरीला पदार्थ? उलझी गुत्थी

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि समारोह के दौरान कथित तौर पर जहरीले पेय पदार्थ का सेवन करने से इन लोगों की जान गई है。 हालांकि, मृतकों के परिजनों ने इस दावे को खारिज किया है। कुछ परिजनों ने मौत का कारण किडनी फेल होना बताया है, तो वहीं लल्लू सिंह के परिवार ने कुत्ते के काटने की बात कही है。 अलग-अलग बयानों ने मामले को और अधिक रहस्यमयी बना दिया है। 

प्रशासनिक जांच तेज

संदिग्ध मौतों की खबर मिलते ही उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त तारिक महमूद के नेतृत्व में टीम ने गांवों का दौरा किया और परिजनों से पूछताछ की。 टीम अवैध शराब या जहरीले पदार्थ की आशंकाओं की जांच कर रही है。 रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा。