Gold And Silver Prices: औंधे मुंह गिरी सोने-चांदी की कीमत, महीने के आखिरी दिन हुई भारी गिरावट, जानिए पटना सहित इन शहरों का ताजा दाम
Gold And Silver Prices: 31 जुलाई यानी महीने के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं पटना सहित इन राज्यों में सोने-चांदी की ताजा कीमत

Gold And Silver Prices: महीने के आखिरी दिन यानी 31 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत में 603 रुपए तो वहीं चांदी 1655 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹603 घटकर ₹98,414 प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं चांदी ₹1,655 सस्ती होकर ₹1,11,745 प्रति किलो पर आ गई है।
हाल ही में बना था ऑल टाइम हाई
23 जुलाई को सोने ने ₹1,00,533 प्रति 10 ग्राम और चांदी ने ₹1,15,850 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था। इसके मुकाबले अब सोने में ₹2,119 और चांदी में ₹4,105 की गिरावट आ चुकी है।
4 महानगरों में आज के सोने के भाव (24 कैरेट/22 कैरेट)
शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,00,180 ₹91,850
मुंबई ₹1,00,030 ₹91,700
कोलकाता ₹1,00,030 ₹91,700
चेन्नई ₹1,00,030 ₹91,700
भोपाल ₹1,00,080 ₹91,800
इस साल अब तक कितनी बढ़ी कीमत?
सोना की बात करें तो इस साल (1 जनवरी से अब तक) 24 कैरेट सोना ₹76,162 से ₹98,414 पहुंच गया है यानी ₹22,252 महंगा हुआ। तो वहीं चांदी की बात करें तो 2024 की शुरुआत में चांदी की कीमत ₹86,017 प्रति किलो थी जो अब ₹1,11,745 है यानी ₹25,728 की बढ़ोतरी। पिछले साल 2024 में सोना सालभर में ₹12,810 महंगा हुआ था।
हॉलमार्क वाला ही खरीदें सोना
BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) द्वारा हॉलमार्क किया हुआ सोना ही खरीदना चाहिए। हर हॉलमार्क सोने पर 6 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक कोड होता है जिसे HUID (Hallmark Unique Identification Number) कहते हैं। AZ4524, जिससे यह पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
शहर 10 ग्राम 24 कैरेट 10 ग्राम 22 कैरेट
जयपुर ₹1,00,180 ₹91,850
इंदौर ₹1,00,080 ₹91,800
पटना ₹1,00,080 ₹91,800
लखनऊ ₹1,00,180 ₹91,850
कानपुर ₹1,00,180 ₹91,850
रायपुर ₹1,00,030 ₹91,700
अहमदाबाद ₹1,00,080 ₹91,800
हैदराबाद ₹1,00,030 ₹91,700