bihar dowry news - विदेशी दामाद को खत्म नहीं हुई दहेज की चाहत, शादी के चार महीने बाद पत्नी की ससुराल में हुई हत्या

bihar dowry news - शादी के चार महीने बाद ही नवविवाहिता की उसके ससुरालवालों ने हत्या कर दी। बताया गया कि नवविवाहिता का पति विदेश में काम करता है। ससुराल में वह सास ससुर और जेठ जेठानी के साथ रहती थी। आज उसका शव बरामद किया गया।

bihar dowry news - विदेशी दामाद को खत्म नहीं हुई दहेज की चाह

Gopalganj  - बेटी की अच्छी जिंदगी के लिए पिता ने विदेशी दामाद खोजा। लेकिन शायद उन्हें इस बात का अनुमान भी नहीं होगा कि विवाह के चार महीने बाद उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी जाएगी। अब बेटी की मौत के बाद पिता ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले में जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान माधवा टोला गांव निवासी लालबाबू राजभर की पत्नी राजकुमारी देवी(23) के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि राजकुमारी की शादी 27 नवंबर 2024 को हुई थी। वह यूपी के देवरिया जिले के कोंहवलिया गांव निवासी मुनैब राजभर की बेटी थी।

विदेश में मजदूरी का काम करता है दामाद

मृतका के पति विदेश में मजदूरी करते हैं। घर पर वह सास, ससुर और जेठानी के साथ रहती थी। गुरुवार की रात मृतका के पिता को उनकी बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे ससुराल पहुंचे, तब तक पुलिस मौके पर आ चुकी थी। पिता का कहना है कि परिवार में सब ठीक चल रहा था। हालांकि, आसपास के लोगों ने बताया कि ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस को है शिकायत का इंतजार

विजयीपुर थाना प्रभारी सुरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

NIHER


Editor's Picks