MOKAMA GOLIKAND - पुरानी रंजिश को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट पर किया हमला,एक को लगी गोली, डीएसपी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची

MOKAMA GOLIKAND - पुरानी रंजिश को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट प

BADH - बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना अंतर्गत बकावाँ गांव में खलिहान में काम कर रहे एक व्यक्ति राजेश सिंह को दो की संख्या में आए अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में ग्रामीणों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ ले जाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है sdpo2 अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे हैं और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है की घटनास्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक बाइक सवार खड़ा था व्यक्ति को गोली लगने के बाद दोनों अपराधी भागते हुए फायरिंग करते रहे जिसके बाद बाइक पर सवार होकर तीनों भाग गए। वही बकावाँ गांव में तनाव का माहौल है। सूत्रों के अनुसार वर्चस्व के लेकर या फायरिंग की गई है और मामले में पूर्व का मामला सामने आ रहा है।

पूर्व में राजेश सिंह के भाई की हुई थी हत्या

घायल की मां कौशल्या देवी ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था। तभी एक कॉल आया और पीछे से घात लगाए अपराघियों ने फायरिंग कर दी। गोली हाथ में लगी है। कई माह पूर्व घायल के भाई विपिन सिंह को घर के पास जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई थी, जिस कारण डर का माहौल बना रहता है।

NIHER

Nsmch

एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा बड़ामद हुआ है। वही पुराने रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। संदिग्ध 2 से 3 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है।  जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है वहीं गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है। गैंगवार है या नहीं इसका अनुसंधान किया जा रहा है।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट।