PATNA/BADH - पचमहला थाना अंतर्गत हेमजा गांव एक बार फिर चर्चा में है, वही हेमजा जलालपुर जहां कुछ दिन पहले मुकेश सिंह के फरियाद पर उनके घर ताला खोलवाने मोकामा के पूर्व विधायक अंनत सिंह पहुंचे थे। बिहार के बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। हथियार के बल पर मारपीट करने आए तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल भी बरामद की हैं।
घटना हेमजा गांव की है। रविवार को चार युवक हथियार लेकर मिथुन कुमार के घर पहुंचे थे। एएसपी-1 राकेश कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक घर के पास हथियार लहराते हुए मारपीट कर रहे हैं। पंचमहला थाना अध्यक्ष प्रहलाद झा के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एक युवक को हथियार के साथ मौके पर ही पकड़ लिया गया। दुर्जन सिंह नाम का एक आरोपी हथियार फेंककर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने सुबोध तांती, रंजीत तांती और अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। बरामद पिस्टल की जप्ती सूची बनाई जा रही है। पुलिस गिरफ्तार युवकों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट।