बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Nawada fire news: पासवान जाति के लोगों द्वारा महादलितों के घर जलाने पर पहली बार बोले चिराग पासवान, नवादा की आग पर जमकर सियासत

Nawada fire news: पासवान जाति के लोगों द्वारा महादलितों के घर जलाने पर पहली बार बोले चिराग पासवान, नवादा की आग पर जमकर सियासत

Nawada Fire News:  बिहार के नवादा में पिछले दिनों दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। दबंगों के द्वारा एक भीषण अगलगी की घटना को अंजाम दिया गया। इस आगजनी की घटना में महादलित परिवार के कई घर जल के राख हो गए। जिसके बाद से ही बिहार की सियासत गरमा गई। वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को दबोच लिया। इस घटना के मुख्य आरोपी का नाम नंदू पासवान है। 

वहीं पुलिस के प्रारंभिक जांच में पासवान समाज के कई लोगों के नाम आने के बाद पहली बार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो मैं इस सोच को कतई बढ़ावा नहीं देता हूं जो सोच जातीयता को बढ़वा देता है। जो सोच जमात की या बिहार की बात न करके उनको जातियों में लड़ाने की कोशिश करते हैं। मैं ये मानता हूं जो कोई भी असमाजिक तत्व है। वो किसी जाति का नहीं होता वो किसी धर्म का नहीं होता है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिसने भी अपराध को अंजाम दिया है को कतई आप किसी जाति या धर्म के साथ जोड़कर नहीं देख सकते है। इन असमाजिक तत्वों की कोई जाति और धर्म नहीं होती है। जो भी व्यक्ति इस घृणित घटना में लिप्त है। उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। चिराग पासवान ने कहा कि  यह जांच का विषय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर जांच का गठन किया है। 

उन्होंने कहा कि, किसी पर भी दोषारोपन करने से पहले या इसको जातीय रंग देने से पहले या जातीयता के आधार पर एक दूसरों को भिड़ाने से पहले हम लोगों को जांच रिर्पोट का इंतजार करना चाहिए। उसके बाद जो कोई भी दोषी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि कल ही हमारी पार्टी की सासंद शाम्भवी चौधरी वहां पर गई। आज हमारे पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी इस वक्त वहीं पर मौजूद है। उनसे पूरी जानकारी लेने के बाद हम जल्द ही घटना स्थल पर जाएंगे।

रितीक की रिपोर्ट 

Editor's Picks