बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: विदेश दौरे पर गए तेजस्वी को सताया बिहार की महिलाओं की सुरक्षा का डर, दुष्कर्म के 20 घटनाओं का जिक्र कर नीतीश सरकार को घेरा...

Bihar News: विदेश दौरे पर गए तेजस्वी को सताया बिहार की महिलाओं की सुरक्षा का डर, दुष्कर्म के 20 घटनाओं का जिक्र कर नीतीश सरकार को घेरा...

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। आपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन मामलों को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने इस बार बिहार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों का बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिहार में सुशासन के दुशासन से निजात की आस में द्रौपदी चिल्ला रही है। 

तेजस्वी यादव ने महिलाओं से साथ घटित 20 घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्विट बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिहार के विभिन्न जिलों में महिलाओं के साथ, बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की चर्चा की है। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि, "सुशासन के दुशासन से निजात की आस लगाती है।आज द्रौपदी चिल्लाती है"। उन्होंने लिखा कि, सुशासन पर बदनुमा दाग,महिलाओं से बलात्कार।


तेजस्वी ने 20 घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि,सासारामः युवती के साथ बलात्कार 2. पश्चिमी चंपारणः युवती के साथ बलात्कार 3. बेगूसराय में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार 4. मधुबनी: विक्षिप्त नाबालिग लड़की से बलात्कार 5. जहानाबाद: 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार 6. सासाराम: 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार 7. कैमूर: ट्यूशन पढ़ने जा रही मासूम के साथ बलात्कार 8. सहरसा: कार में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार 9. गया: शेरघाटी में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार 10. रोहतासः बंदूक की नोक पर छात्रा से सामूहिक बलात्कार 11. समस्तीपुरः नशेड़ी डॉक्टर ने नर्स से की रेप की कोशिश 12. मोतिहारी में नाबालिग से किया दुष्कर्म 13. समस्तीपुर जंक्शन पर युवती से दुष्कर्म 14. मधुबनी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म 15. पटना के हनुमान नगर में सेल्स गर्ल से दुष्कर्म 16. गया: BJP नेता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म 17. बक्सर में दो नर्तकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म 18. पटना: मसौढ़ी में 9 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म 19. पटना में महिला पत्रकार के अपहरण का प्रयास 20. हाजीपुर के दारोगा ने महिला SI का किया यौन शोषण।

बता दें कि,तेजस्वी यादव इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। जहां से वो लगातार ट्विट कर बिहार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले भी ट्विटकर नीतीश सरकार को घेरा था। उन्होंने लिखा था कि, मोदी-नीतीश के मंगलराज की दुखद, शर्मनाक एवं रूह कंपकपाने वाली दुष्कर्म की इन घटनाओं को आप क्या नाम देंगे? तेजस्वी ने कहा कि, बिहारवासी जानते है कि निष्क्रिय मुख्यमंत्री से किसी प्रकार के एक्शन, व्यक्तव्य और कार्रवाई की अपेक्षा करना स्वयं को अंधेरे में रख धोखा देना है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Editor's Picks