murder in samastipur : अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे मुखिया की गोली मारकर की हत्या, ग्रामीणों का फूूटा आक्रोश

murder in samastipur : अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे

समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीती रात दस बजे की बताई जा रही है। मृत मुखिया की पहचान नारायण शर्मा (45 साल) के रूप में की गई है। नारायण मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ का अध्यक्ष भी था। 

वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह से पंचायत भवन के सामने शव को रखकर पटना-मुसरीघरारी एनएच-322 जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

घटना को लेकर बताया जाता है कि मुखिया अपनी ही पंचायत के महमदपुर में रणजीत सहनी केअंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। बताया गया कि बनवीरा पंचायत के रणजीत सहनी ने घरेलू कलह के कारण अपने घर में आग लगा ली थी। वो झुलस गया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 

Nsmch

इस मामले को मुखिया नारायण ग्रामीण स्तर पर निपटाना चाहते थे, लेकिन जिसने नारायण को गोली मारी वो चाहता था कि मामला पुलिस तक जाए। मुखिया को गोली लगने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्यारे कौन थे और गोली क्यों मारी समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

मौके पर हलई थाने की पुलिस और पटोरी के डीएसपी पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे। लोग वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


Editor's Picks