Bihar love affair murder: साली से इश्क, साजिश और कत्ल! पत्नी के अवैध रिश्ते ने ली पति की जान, रिश्तों के खून से हैरत में लोग

Bihar love affair murder: मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच अवैध संबंध थे..इश्क़ की आड़ में रची गई साजिश ये कि..

patna Illicit Affair Ends in Murder Body Dumped in Canal
साली के प्यार में जीजा- फोटो : X

Bihar love affair murder: राजधानी पटना  में एक खौफनाक वारदात ने सनसनी फैला दी। पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। तफ्तीश में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच अवैध संबंध थे। इसी नाजायज़ रिश्ते ने कत्ल की साजिश को जन्म दिया। विक्की इस रिश्ते की राह का कांटा बन रहा था, लिहाजा उसे रास्ते से हटाने का प्लान रचा गया। हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को बोरे में बंद कर पानी से भरे पाइन में फेंक दिया गया, ताकि पहचान छिप जाए और मामला भटक जाए।

 मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महादेवपुर के समीप पानी भरे पाइन से बोरे में बंद युवक की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान कंसारी जैतिया निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने पहले ही मसौढ़ी थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि कहानी का अंजाम इतना खौफनाक होगा।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बोरे को बाहर निकाला। जैसे ही बोरा खुला, अंदर विक्की की डेडबॉडी देख लोगों की रूह कांप गई। परिवार में कोहराम मच गया और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

तकनीकी अनुसंधान, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मसौढ़ी डीह निवासी मृतक के साढ़ू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी साजिश उगल दी। उसके इकबालिया बयान से मामले की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है।

हालांकि, मृतक की पत्नी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।इश्क़ की आड़ में रची गई यह साजिश अब कानून के शिकंजे में है, मगर सवाल यही है क्या रिश्तों का यह खून कभी माफ़ किया जा सकता है? मसौढ़ी की फिज़ा में अभी भी खामोशी है, लेकिन अंदर ही अंदर सनसनी की लहर दौड़ रही है।