Bihar Tanishq Showroom Looted- तनिष्क शोरुम में हुए 25 करोड़ की गहनों की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार, इतने करोड़ के जेवर भी किए बरामद
Bihar Tanishq Showroom Looted- आरा के तनिष्क शोरुम में हुए 25 करोड़ की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से करोड़ों रुपए के गहनों से भरा बैग बरामद किया है।

ARRAH :भोजपुर जिले के नगर थाना के गोपाली चौक पर स्थित तनिष्क शो रूम में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और घटना में शामिल 2 अपराधियो को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी बड़हरा थाना के बबुरा छोटा पुल से गिरफ्तार किया गया है वही इस लूटकांड में 10 करोड़ 9 लाख के गहने की लूट होने की बात पुलिस के द्वारा बताई गई है। इसकी जानकारी भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज ने दी।
गहनों से भरा दो बैग बरामद
वारदात का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि इस लूटकांड में शामिल 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से घटना में प्रयुक्त 2 पिस्टल 5 कारतूस के साथ शो रूम में लूट के दौरान गार्ड से लुटे गए राइफल को भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने भाग रहे अपराधियो को जब पकड़ने का प्रयास किया तो उनलोगों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए जिनका इलाज आराके सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इन लुटेरों के पास से गहनो से भरा दो बैग बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक भोजपुर ने बताया कि लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद बड़हरा के रास्ते भाग रहे थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उनको रोकने का प्रयास किया जिसके बाद उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस लूट कांड में 6 लोग शामिल थे। इसके अलावे अन्य अज्ञात भी शामिल हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बाहर के गैंग ने दिया वारदात को अंजाम
इस लूट कांड में बाहर के लुटेरे के गैंग के संलिप्त होने की बात सामने आई है वहीं पुलिस द्वारा इस बड़े लूट कांड का खुलासा करते हुए बताया गया कि इसमें शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है एवं तकरीबन आधे से ज्यादा लूट गए जेवरात को बरामद किया गया है। इस मामले को लेकर थाने में 10 करोड़ 9 लाख के लूट का मामला दर्ज कराया गया है और इस शोरूम से तीन झोले में गहने को लेकर अपराधी भाग गए थे उसमें दो झोले को बरामद कर लिया गया है।
वही इस मामले को लेकर दो ऑफ आई आर दर्ज किया गया है एक आरा नगर थाना में और दूसरा बड़हरा थाने में मामला दर्ज किया गया है इस मामले में छह लोग के शामिल होने की बात बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जैसे-जैसे इस मामले में तथ्य सामने आएंगे उस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट - आशीष कुमार