Crime News: लड़की के इंस्टाग्राम रील शेयर करने के विवाद में चाकूबाजी! एक युवक की मौत, तीन सगे भाई घायल

Crime News: उत्तर प्रदेश के विशंभरपुर में इंस्टाग्राम रील को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई और तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए पूरी घटना।

Crime News
रील शेयर करने की वजह से मौत!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Crime News: सोशल मीडिया पर एक साधारण-सी गतिविधि ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। उत्तर प्रदेश के विशंभरपुर के रमजीता गांव में इंस्टाग्राम पर एक लड़की का रील शेयर करना इतना भारी पड़ गया कि दो गुटों में जबरदस्त चाकूबाजी हो गई। इस घटना में 20 वर्षीय ऋतिक कुमार श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे गोरखपुर रेफर किया गया है।

मृतक और घायलों की पहचान

मृतक: ऋतिक कुमार श्रीवास्तव (20 वर्ष), पिता – नगेंद्र श्रीवास्तव, निवासी – विनोद मटिहानिया, विशंभरपुर।

घायल:

रोहित कुमार (पिता – कन्हैया महतो)

सोनू कुमार (गंभीर, गोरखपुर रेफर)

रंजित कुमार (पिता – कन्हैया महतो)

ये तीनों भाई एक साथ हमले का शिकार हुए।

कैसे भड़का विवाद?

जानकारी के मुताबिक विनोद मटिहानिया गांव के रोहित कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपने ही गांव की एक लड़की का रील शेयर कर दिया।लड़की पक्ष के लड़कों को यह नागवार गुजरा।उन्होंने रोहित कुमार को निशाना बनाते हुए चाकू से हमला किया।बीच-बचाव में आए ऋतिक श्रीवास्तव और रोहित के भाई भी घायल हो गए।इस दौरान आरोपियों ने ऋतिक की हत्या कर दी।

आरोपी और पुलिस कार्रवाई

पीड़ित पक्ष ने बताया कि हमले में शामिल आरोपी हैं पुनीत कुमार, सूरज कुमार हिमांशु और उनके साथ एक दर्जन से अधिक लड़के। सभी आरोपी विशंभरपुर के सल्लहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का बयान दर्ज किया है, हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

अस्पताल और इलाज की स्थिति

सोनू कुमार की हालत गंभीर है, उसे गोरखपुर रेफर किया गया।रोहित और रंजित को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।पुलिस सुरक्षा के बीच इलाज जारी है।