Bihar Vidhansabha chunav को लेकर तेजस्वी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, एनडीए की सारी पार्टियां हो जाएंगी हैरान, जानें पूरा प्लान
Bihar Vidhansabha chunav - आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने मास्टर स्ट्रोक चला है। उन्होंने जनता से जुड़ने के लिए ऐसा प्लान बनाया है, जो एनडीए को परेशान कर सकती है।

Patna - आगामी विधानसभा चुनाव को अब कुछ महीने शेष है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल ने सियासत को लेकर नए प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसमें अब तेजस्वी यादव ने अपना मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। जिसके बाद अब एनडीए की सभी पार्टियों को इसका काट निकालना मुश्किल हो जाएगा और तेजस्वी सीधे जनता से कनेक्ट हो पाएंगे।
जनता की राय जानने के लिए लांच किया पोर्टल
दरअसल, पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक पोर्टल लॉन्च किया। जिसे ‘तेजस्वी डिजिटल फोर्स’ नाम दिया गया है। अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में तेजस्वी ने पोर्टल की लॉन्चिंग पर कहा कि जो बिहार का विकास चाहते हैं, बिहार में बदलाव चाहते हैं, वो इस पोर्टल से जुड़ेंगे और अपनी राय रख सकेंगे। लोगों से मिली राय को इंडिया गठबंधन अपने एजेंडा में शामिल करेगी, साथ ही चुनावी मैदान में लेकर जाएंगे।
जनता तक पहुंचाएंगे महागठबंधन की योजनाएं
तेजस्वी ने इस दौरान कैसे इस पोर्टल से आम लोग जुड़ सकते हैं, इसकी भी जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस पोर्टल से वॉलंटियर ऑनलाइन काम कर करेंगे, जो हमारी योजनाएं हैं, उनको जन-जन पहुंचाएंगे, और हमारे साथ जुड़ कर नया बिहार बनाएंगे।
इस तरह से कर सकते हैं लॉगइन
तेजस्वी डिजिटल फोर्स नाम के पोर्टल से फेसबुक आईडी, ट्विटर आईडी, जीमेल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं। एक फोटो और सामान्य जानकारी देनी होगी। जिसमें जन्मतिथि, किस लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र से हैं आदि सूचनाएं शामिल होंगी।
नया बिहार बनाने का बड़ा विजन
इसके पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों के पास नया बिहार बनाने का बड़ा विजन है। हम लोग नए लोग हैं, जो जनता के मुद्दे हैं। हम उनकी आवाज बनेंगे। इस बार बिहार की जनता नई सरकार चुनेगी, जिसके पास विजन है। हमें इस बात की पीड़ा होती है, कि हमारा राज्य सबसे ज्यादा गरीब है, और बिहार में उद्योग नहीं है।